अगर आप Airtel यूजर हैं और हर महीने रिचार्ज कर कर के परेशान हो गए हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है। क्योंकि, आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको 2-3 महीने की नहीं, बल्कि पूरे साल भर की वैलिडिटी मिलेगी। जी हां, देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है। इन्हीं में से एक है, कंपनी का 2249 रुपये वाला प्लान. आइए जानते हैं इसके बारे में।
एयरटेल का 2249 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के 2249 रुपये वाले प्लान में पूरे 365 दिन यानी पूरे साल भर की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और पूरे 3600 SMS का फायदा दे रही है। डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में आपको डेली डेटा नहीं, बल्कि काम चलाऊ डेटा का फायदा मिलता है। इसमें टोटल 30GB डेटा का फायदा मिलेगा, जिसपर किसी तरह का डेली लिमिट नहीं होगा। यानी कि यूजर्स जरूरत के समय जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री Adobe Express Premium, Airtel Xstream Play, फ्री स्पैम अलर्ट और फ्री हेलोट्यून्स का फायदा मिलेगा।
किसके लिए परफेक्ट है ये प्लान?
एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा और काम चलाऊ डेटा चाहिए या फिर जो घर में WiFi यूज करते हैं उनके लिए भी ये प्लान अच्छा है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Golmaal 5: सस्पेंस खत्म! अक्षय कुमार ने किया कन्फर्म- ‘गोलमाल 5’में अजय देवगन ही मारेंगे एंट्री बतौर हीरो

थलाइवा भी हुए Dhurandhar 2 फैन! Rajnikant ने कहा- ये फिल्म हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए

कौन हैं ईशा रिखी, जो बनीं Badshah की दुल्हन? जानिए दोनों की लव स्टोरी

बिना मुकाबले फिर बने बॉस! JDU की कमान चौथी बार संभालेंगे Nitish Kumar

ध्यान रहे: रिचार्ज करने से पहले एयरटेल के ऑफिशियल साइट पर कीमत चेक कर लें. क्योंकि, कीमत में कभी भी बदलाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: BSNL अपने इस प्लान में दे रही 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, फायदे जान तुरंत कर लेंगे रिचार्ज







