Aditya Dhar Net Worth: फिल्ममेकर आदित्य धर अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। पहला पार्ट पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. फिल्म ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया और इसने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। देश में भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की और दर्शकों के होश उड़ा दिए. अब आदित्य धुरंधर 2 लेकर आए हैं, जो 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस बीच आपको बताते हैं कि आदित्य धर की नेट वर्थ कितनी है।

आदित्य धर की नेट वर्थ

फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता के बाद आदित्य धर बॉलीवुड के सफल डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं। उनकी लोकप्रियता और कमाई दोनों में इजाफा हुआ है। आदित्य ने बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम से शादी की है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के नेट वर्थ को मिला दे तो उनके पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। आदित्य एक फिल्म के लिए 8-10 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। धुरंधर 2 की वजह से उनकी एक बार फिर से चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- ‘My Loss’: Anil Kapoor ने क्यों ठुकराया फिल्म ‘Dhurandhar 2’ का Cameo Role

आदित्य धर की कार कलेक्शन

प्रॉपर्टी की बात करें तो, फिल्ममेकर के पास मुंबई के बांद्रा में एक लग्जरी घर है और चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी उनकी प्रॉपर्टी हैं। उनके कार कलेक्शन में BMW, Audi Q7 और Audi A4 जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 का क्रेज! रिलीज से पहले ₹3100 का टिकट, टूटे बड़े रिकॉर्ड

आदित्य धर के बारे में जानें

आदित्य धर अपनी शार्प स्टोरीटेलिंग और देशभक्ति को हाई-ऑक्टेन ड्रामा के साथ मिलाने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। 2010 के दशक के बीच तक, आदित्य आखिरकार अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट करने की तैयारी कर रहे थे। धर्मा प्रोडक्शंस के सपोर्ट वाले इस प्रोजेक्ट में फवाद खान और कैटरीना कैफ होने वाले थे. हालांकि साल 2016 के उरी टेरर अटैक और उसके बाद इंडियन सिनेमा में पाकिस्तानी एक्टर्स के खिलाफ हुए गुस्से के बाद, यह प्रोजेक्ट प्रोडक्शन शुरू होने से पहले ही बंद हो गया।

उसके बाद आदित्य ने उरी अटैक पर भारत के मिलिट्री रिस्पॉन्स से इंस्पायर्ड एक स्क्रिप्ट डेवलप करना शुरू कर दिया। वही स्क्रिप्ट उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक बनी।यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही बल्कि उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?