Smartphone Water Damage Solutions: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। कई सारे डिजिटल काम इसके जरिए करना आसान हो गया है। साथ ही हमारी कई जरूरी फाइल्स भी इसी में सुरक्षित रहती है। ऐसे में अगर गलती से भी स्मार्टफोन बारिश में भीग जाए, तो फिर बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। कई लोग फोन के भीगने पर जल्दबाजी में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे महंगा फोन सेकेंड्स में खराब हो जाता है। हालांकि, अगर आप सोच-समझकर सही कदम उठाते हैं, तो आपका फोन बड़े नुकसान से बच जाएगा और आपके पैसे भी। आइए जानते हैं 5 ऐसे टिप्स के बारे में, जो आपके फोन के लिए कामगार हो सकते हैं।
फोन को तुरंत करें स्विच ऑफ
स्मार्टफोन अगर गलती से बारिश के पानी में भीग जाए, तो हड़बड़ा कर उसे चेक करने के लिए ऑन न करें, बल्कि तुरंत उसे स्विच ऑफ करें। क्योंकि, फोन ऑन रहने से पानी की बुंदे फोन के इंटरनल पार्ट्स में जा सकती हैं और इससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए फोन के भीगते ही उसे ऑफ करना समझदारी है। साथ ही अगर हो सके तो फोन से सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड (अगर फोन में लगा हो तो) और बैटरी (अगर रिमूवेबल हो) निकाल दें.
फोन को बाहर से अच्छे से सुखाएं
स्मार्टफोन से पानी सुखाने के लिए उसे किसी भी कपड़े से हड़बड़ी में न पोंछें। इसके लिए हमेशा सॉफ्ट यानी मुलायम कपड़े का ही इस्तेमाल करें। चार्जिंग पॉइंट और हेडफोन जैक से पानी निकालने के लिए फोन को हल्का से झटके। लेकिन ध्यान रहे, भूलकर भी फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर, धूप या माइक्रोवेव का इस्तेमाल न करें, वरना आपका फोन पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। आप चाहे तो फोन को सीलिंग फैन के नीचे रख सकते हैं।
फौरन चार्ज में न लगाएं
अक्सर लोग फोन के भीगने के बाद उसे चेक करने के लिए चार्जिंग में लगा देते हैं, जो कि गलत है। इससे फोन के इंटरनल पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं और शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। इसलिए तुरंत चार्ज में फोन लगाने की गलती न करें। पहले फोन को सुखाएं और कुछ घंटों के बाद ही उसे चार्ज पर लगाएं।
संबंधित खबरें (Also Read)
Golmaal 5: सस्पेंस खत्म! अक्षय कुमार ने किया कन्फर्म- ‘गोलमाल 5’में अजय देवगन ही मारेंगे एंट्री बतौर हीरो

थलाइवा भी हुए Dhurandhar 2 फैन! Rajnikant ने कहा- ये फिल्म हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए

कौन हैं ईशा रिखी, जो बनीं Badshah की दुल्हन? जानिए दोनों की लव स्टोरी

बिना मुकाबले फिर बने बॉस! JDU की कमान चौथी बार संभालेंगे Nitish Kumar

चावल का तरीका भूल कर न अपनाएं
अक्सर लोग भीगे फोन को सुखाने के लिए चावल वाला तरीका अपनाते हैं, जबकि ऐसा करना गलत है। रिसर्च के मुताबिक, भीगे फोन को चावल में रखने से चावल की गंदगी भीगे फोन में जा सकती है। साथ ही इससे अंदरूनी पार्ट्स भी सही तरीके से नहीं सूखते और बाद में दिक्कत बढ़ जाती है। ऐसे में आप अपने फोन को चावल में रखने की बजाय उसे हवादार जगह पर रखें या फिर अगर घर पर सिलिका जेल पैकेट्स हैं, तो आप उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
फोन को 24 से 48 घंटे तक छोड़ दें
फोन के सूखने बाद तुरंत उसे चलाने की गलती न करें। कम से कम तो 24 से 48 घंटे तक उसे छोड़ दें। क्योंकि, फोन बाहर से जल्दी सुख जाता है, लेकिन अंदर के पार्ट्स में अगर पानी हो तो उसे अच्छी तरह से सूखने में टाइम लगता है। इसलिए जल्दबाजी में उसे ऑन न करें।
यह भी पढ़ें: अब बिना WhatsApp के शेयर करें लाइव लोकेशन, Google Messages में आया नया फीचर







